Redmi 13 5G vs iQOO Z9x, जानें किसकी बैटरी में है ज्यादा दम

Redmi 13 5G और iQOO Z9x बजट सेगमेंट वाला डिवाइस है। रेडमी नोट 13 5जी में 5,030mAh की बैटरी है, वहीं iQOO Z9x में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। टेस्ट रिजल्ट के आधार पर जानें दोनों में किसकी बैटरी बेहतर है?

Redmi 13 5G में कंपनी ने 5,030mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जबकि IQOO Z9X में 6,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।  

बैटरी पावर

हमारे पीसीमार्क बेंचमार्क टेस्ट में iQOO Z9x फोन रेडमी नोट 13 5जी से बेहतर परफॉर्म करता है। iQOO Z9x फोन 20 घंटा 19 मिनट और Redmi 13 5G फोन 14 घंटा 01 मिनट का बैकअप देता है।

पीसीमार्क टेस्ट 

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट में 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम पर 30 मिनट तक यूट्यूब वीडियो प्ले किया। इस दौरान Redmi 13 5G 3 प्रतिशत बैटरी की खपत करता है, वहीं iQOO Z9x की बैटरी 4 प्रतिशत कर गिर जाती है। यहां रेडमी बेहतर परफॉर्म करता है।

वीडियो स्ट्रीमिंग

दोनों डिवाइस पर 30 मिनट तक BGMI प्ले करने बाद iQOO Z9x की बैटरी 5 प्रतिशत तक ड्रॉप हो जाती है, वहीं Redmi 13 5G इस दौरान 8 प्रतिशत तक बैटरी की खपत करता है। यहां आइकू के फोन का परफॉर्मेंस बेहतर रहता है।

गेमिंग टेस्ट

iQOO Z9x फोन को 44W चार्जर से 20-100 प्रतिशत चार्ज होने में 61 मिनट का समय लगता है, वहीं Redmi 13 5G को इस दौरान 33W चार्जर से 20-100 प्रतिशत चार्ज होने में 86 मिनट लगता ह

चार्जिंग स्पीड

रेडमी 13 5जी के 6+128GB वैरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 8+128GB वैरियंट की कीमत 15,499 रुपये है। iQOO Z9x के 4+128 जीबी की 12,999 रुपये, 6+128 जीबी की 14,499 रुपये, 8+128 जीबी  की 15,999 रुपये है।

कीमत

टेस्ट रिजल्ट को देखें, तो iQOO Z9x का बैटरी परफॉर्मेंस Redmi 13 की तुलना में बेहतर बहता है। गेमिंग या हैवी यूज के लिए iQOO Z9x बेहतर च्वाइस हो सकता है। यह ज्यादा पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

निष्कर्ष