रेडमी 13 5जी और रेडमी 12 5जी रियर से देखने में लगभग एक जैसे लगते हैं लेकिन, Redmi 13 के कैमरा सेंसर थोड़े बड़े हैं और यह फोन Crystal Glass Design पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर ग्लास लेयर चढ़ी है। दोनों फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है।
दोनों फोन में में 6.79 इंच की FHD+ पंच होल डिस्प्ले है। लेकिन, रेडमी 13 5G में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और रेडमी 12 5G में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसिंग के लिए दोनों मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.95GHz से लेकर 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है
रेडमी 13 5जी के रियर पर 108MP Samsung ISOCELL HM6 मेन सेंसर और 2MP macro लेंस के साथ Selfie camera 13MP है। वहीं, रेडमी 12 5जी के रियर पर 50MP प्राइमरी लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है व 8MP का फ्रंट कैमरा है।
Redmi 13 5G में 5030mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वहीं, Redmi 12 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी जो कि 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आती है।
Redmi 13 5G में के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 15,499 रुपये है। वहीं, रेडमी 12 5जी के 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में का प्राइस 11,999 रुपये और 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज का प्राइस 13,499 रुपये है। वहीं, फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 15,499 रुपये है।
दोनों ही फोन में प्रोसेसर और डिस्प्ले का आकार एक जैसा है लेकिन, बैटरी, कैमरा और चार्जिंग क्षमता Redmi 13 5जी की ज्यादा है। वहीं, नए रेडमी 13 का Crystal Glass Design इसे खास बनाता है।