Redmi 13C 5G में HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट है, जो एंट्री लेवल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सही हो सकता है। व्यूइंग एक्सपीरियंस भी ठीक रहता है।
Redmi 13C 5G डिस्प्ले
Redmi 13C 5G का डिजाइन Redmi 12 5G की याद दिलाएगा। इसमें फ्लैट एज डिजाइन है और रियर कैमरा के लिए बैक पैनल पर बड़ा कटआउट डिजाइन है। फ्रंट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले है।
Redmi 13C 5G डिजाइन
रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसमें आपको अल्ट्रा वाइड कैमरा नहीं मिलता है। फोन डिफॉल्ट रूप से high saturation को प्राथमिकता देता है।
Redmi 13C 5G कैमरा
Redmi 13C 5G सेल्फी के लिए 5MP AI कैमरा है। सेल्फी कैमरे को स्किन कलर का पता लगाने में भी संघर्ष करना पड़ता है-चाहे वह अच्छी रोशनी हो या फिर कम रोशनी की स्थिति हो।
Redmi 13C 5G फ्रंट कैमरा
Redmi 13C 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ बेस वैरियंट में 4जीबी रैम और 128GB स्टोरेज दिया है। एक और वैरियंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है।
Redmi 13C 5G प्रोसेसर
Redmi 13C 5G के टॉप वैरियंट का Geekbench 6’s सिंगल कोर और मल्टी कोर स्कोर क्रमशः 698 और 1903 है। इसका AnTuTu स्कोर भी ठीक है। डेली टास्क के दौरान परफॉर्मेंस ठीक रहता है।
Redmi 13C 5G परफॉर्मेंस
Redmi 13C Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर रन करता है। इसमें आपको बहुत सारे प्री-लोडेड ऐप्स भी मिलते हैं, जिसे आमतौर पर आप नहीं चाहते हैं।
Redmi 13C सॉफ्टवेयर
Redmi 13C 5G का फोकस 5G कनेक्टिविटी पर ज्यादा है। Airtel 5G Plus कनेक्शन पर टेस्ट किया गया, जिसका परफॉर्मेंस शानदार रहा।
5G परफॉर्मेंस
Redmi 13C 5G में 5000mAh की बैटरी है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी एक दिन बड़े आराम से चल जाती है। बॉक्स में 10W चार्जर से फुल चार्ज होने में 2 घंटे से ज्यादा लग जाता है।
Redmi 13C 5G बैटरी
10999 रुपये में Redmi 13C 5G यंग कस्टमर को आकर्षित कर सकता है जो 5जी को टेस्ट करना चाहते हैं। डेली टास्ट के लिए फोन ठीक है, लेकिन कैमरा परफॉर्मेंस और बैटरी चार्जिंग स्पीड बेहतर हो सकती थी।