Redmi A4 5G का डिजाइन Redmi Note 7 जैसा है, लेकिन स्क्रीन और फोन बड़ा है। इसकी कीमत के हिसाब से यह प्रीमियम लगता है, खासकर ग्लास जैसा रियर पैनल और स्पार्कल पर्पल कलर इसका एक अहम कारण है।
फोन में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले है जो HD+ रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस से लैस है। ब्राइटनेस बाहर थोड़ा कम महसूस होती है, लेकिन बाकी फोन से ज्यादा ब्राइट कही जा सकती है। वहीं, ऑडियो थोड़ा बेहतर हो सकता था, क्योंकि सिर्फ डाउन-फायरिंग स्पीकर है।
इसमें Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट है जो कि इस प्राइस कैटेगरी में एक औसत परफॉर्मेंस देता है। हमने फोन पर BGMI और COD: Mobile जैसे पॉपुलर गेम्स टेस्ट किए। ध्यान देने वाली बात यह है कि COD: Mobile खेलते वक्त फोन क्रैश हो गया।
Redmi A4 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा है। वहीं, डेलाइट शॉट्स में कलर और डिटेल अच्छे दिखाई देते हैं। हालांकि, दिल्ली एनसीआर में हमेशा मौजूद रहने वाले स्मॉग के कारण तस्वीरें धुंधला दिखाई देती हैं। हालांकि, लो लाइट में क्लिक की तस्वीरें डिटेल कम थी और नॉइस ज्यादा था।
Redmi A4 में 5MP का कैमरा दिखाई देता है। साथ ही सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर जूम करने पर नॉइज दिखाई देती है, जबकि Redmi A4 में हल्का सैचुरेशन भी दिखाई देता है।
यह डिवाइस Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है, जिसमें 2 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं। डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल किए गए कई ऐप भी हैं, जिनमें कुछ थर्ड-पार्टी गेम भी शामिल हैं, हालांकि अगर आप चाहें तो इनमें से ज्यादातर को अनइंस्टॉल कर सकते हैं।
Redmi A4 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी दी गई है। PCMark बैटरी बेंचमार्क टेस्ट में बैटरी का स्कोर बेहतरीन रहा है। फोन का पीसीमार्क स्कोर 16 घंटे 28 मिनट रहा। यानी डिवाइस ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी आसानी से पूरे दिन चलेगा।
33W के साथ दिए गए चार्जर से डिवाइस को 20 प्रतिशत क्षमता से पूरा चार्ज होने में लगभग 1 घंटा 40 मिनट लगते हैं। चार्जिंग का समय थोड़ा स्लो है, लेकिन इतनी लंबी बैटरी के लिए यह एक अच्छा लाइफ कही जा सकती है।
Redmi A4 5G को भारत में सबसे सस्ते 5G फोनों में से है, लेकिन इसमें एक बड़ी कमी है। यह NSA (non-standalone) 5G बैंड्स को सपोर्ट नहीं करता, जो Airtel के 5G नेटवर्क में इस्तेमाल होते हैं। इसका मतलब है कि Airtel SIM पर यह फोन 5G इंटरनेट नहीं देगा।
रेडमी ए4 5जी उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो एक भरोसेमंद 5जी स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बढ़िया सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बेहतरीन बैटरी लाइफ और अच्छा परफॉरमेंस आउटपुट है। हालांकि, एयरटेल 5जी सपोर्ट की कमी और औसत कैमरा परफॉरमेंस ऐसे कारण हैं जिसे लेकर फोन को खरीदते समय सोचना पड़ना चाहिए।