Redmi Note 13 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट व Mali-G57 MC2 GPU दिया है, वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट और क्वॉलकॉम एड्रिनो 619 GPU है।
Redmi Note 13 5G में कंपनी ने 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज की सुविधा दी है, जबकि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G 8जीबी रैम और 256जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है।
गीकबेंच टेस्ट में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट का परफॉर्मेंस रेडमी नोट 13 से थोड़ा बेहतर रहता है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट का सिंगल और मल्टी कोर स्कोर क्रमश: 912 और 2027 रहता है, जबकि रेडमी नोट 13 का क्रमशः 756 और 2076 रहता है।
AnTutu test में भी Nord CE 3 Lite 5G का परफॉर्मेंस Redmi Note 13 5G से थोड़ा बेहतर रहता है। Nord CE 3 Lite 5G एनटूटू स्कोर 454508 रहता है, जबकि रेडमी नोट 13 5जी का थोड़ा कम 449105 रहता है यानी दोनों का परफॉर्मेंस कमोबेश एक जैसा रहता है।
इसमें Redmi Note 13 5G और OnePlus Nord CE 3 Lite 5G दोनों बेहतर परफॉर्म करता है। इस टेस्ट में दोनों ही डिवाइस 90 प्रतिशत पीक परफॉर्मेंस को मेंटेन करता है, जो कि बढ़िया है।
Redmi Note 13 5G और OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर आप Candy Crush, Subway Surfers जैसे गेम बिना किसी लैग के प्ले कर सकते हैं। Asphalt 9 जैसे गेम भी स्मूथली रन करते हैं, लेकिन नॉर्ड 3 लाइट कुछ ज्यादा बैटरी की खपत करता है।
Redmi Note 13 5G के शुरुआती 6जीबी+128जीबी रैम वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 17,500 रुपये है, वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के शुरुआती 8जीबी+128जीबी रैम वैरियंट की कीमत अमेजन पर 17,999 रुपये है।
बेंचमार्क के आधार पर OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का परफॉर्मेंस Redmi Note 13 5G से थोड़ा बेहतर रहता है। वहीं रेडमी नोट 13 5जी का कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर रहता है। जहां नॉर्ड 13 लाइट में फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलता है, वहीं रेडमी नोट 13 में बेहतर एमोलेड डिस्प्ले है।