रेडमी नोट 13 प्रो प्लस भारत में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले व 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा, वहीं चाइनीज वैरियंट में 6.67-इंच 1.5K FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Redmi Note 13 pro plus डिजाइन
Xiaomi India के मुताबिक, इसमें फ्यूजन डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके बैक पैनल पर वीगन लेदर डिजाइन मिलेगा, जो शानदार लुक प्रदान करता है। इसमें आपको IP68 रेटिंग मिलेगा।
Redmi Note 13 pro plus प्रोसेसर
Redmi Note 13 Pro+ 5G में MediaTek Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर होगा। चीन में भी फोन को इसे प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 13 pro plus कैमरा
इंडियन वर्जन में भी रियर पैनल पर 200MP OIS कैमरा होगा। वहीं चाइनीज वर्जन में 200MP+ 8MP+2MP रियर कैमरा और फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 13 pro plus रैम
Redmi Note 13 Pro+ को चीन में 12GB+ 256GB, 16GB+512GB और 16GB+512GB रैम वैरियंट में लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 13 pro plus बैटरी
चीनी वर्जन Redmi Note 13 Pro+ में 5000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Redmi Note 13 pro plus ओएस
Redmi Note 13 pro plus के चीनी वर्जन में कंपनी ने Android 13 पर आधारित MIUI 14 दिया है।
Redmi Note 13 pro plus कलर
Redmi Note 13 Pro+ को चीन में तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है- व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर।