फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट वाली 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है। वहीं नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर HDR कंटेंट देखने का बेहतर अनुभव मिलता है।
फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ यह फोन वर्सेटाइल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा वॉर्म टोन और सटीक कलर के साथ बेहतरीन तस्वीरें लेता है, खासकर पोर्ट्रेट और लो-लाइट फोटोग्राफी में।
फोन 5110mAh बैटरी के साथ PCMark बैटरी टेस्ट में 19 घंटे 21 मिनट तक चलता है। चार्जिंग स्पीड शानदार है, जो 20% से 100% तक सिर्फ 32 मिनट में पहुंच जाती है।
इसमें पहले से इंस्टॉल 66 ऐप्स (18 थर्ड-पार्टी) शामिल हैं, जो इंटरफेस को थोड़ा अव्यवस्थित बना देते हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश ऐप्स को हटाया जा सकता है, लेकिन कुछ यूजर्स परेशान हो सकते हैं।
Redmi Note 14 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिपसेट के साथ डेली यूज और कैजुअल गेमिंग के लिए उपयुक्त है, लेकिन लंबे गेमिंग सेशन के दौरान यह गर्म होने लगता है।