AnTuTu स्मार्टफोन की कुल परफॉर्मेंस मापता है। Redmi Note 14 ने 4.5 लाख का स्कोर किया, जो इस कीमत के स्मार्टफोन्स के लिए सामान्य है। Redmi Note 14 और Realme 13 डेली टास्क में समान प्रदर्शन करते हैं। लेकिन पावर यूजर्स के लिए iQOO Z9s एक बेहतर विकल्प है।
गीकबेंच CPU की स्पीड मापता है। Redmi Note 14 ने Realme 13 को पीछे छोड़ दिया, लेकिन iQOO Z9s से पीछे रह गया। Redmi Note 14, Realme 13 की तुलना में अधिक तेज है। ऐप लॉन्चिंग और मल्टीटास्किंग में इसका प्रदर्शन बेहतर है।
CPU थ्रॉटल टेस्ट चिपसेट की क्षमता को भारी लोड के तहत मापता है। Redmi Note 14 ने मामूली बढ़त के साथ अन्य डिवाइसों के बराबर प्रदर्शन किया। फोन का परफॉर्मेंसiQOO Z9s और Realme 13 के बराबर है।
गेमिंग टेस्ट के दौरान Redmi Note 14 का तापमान औसत 20 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाती है। वहीं iQOO Z9s अपने 3,000mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ हीट को तेजी से खत्म करता है, जिससे यह गेमिंग में बेहतर प्रदर्शन करता है।
Redmi Note 14 के शुरुआती वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये है, वहीं Realme 13 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये और iQOO Z9s की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है।
Redmi Note 14 डेली टास्क जैसे कि कॉल्स, टेक्स्ट, ब्राउजिंग आदि के लिए भरोसेमंद विकल्प है। यह अपनी कीमत में एक संतुलित डिवाइस है, लेकिन पावर यूजर्स और गेमिंग के शौकीनों के लिए iQOO Z9s बेहतर विकल्प है।