Note 14 Pro+ में 6,200mAh की बैटरी है, जो कि 90W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस बैटरी साइज को देखकर कहा जा सकता है कि एक बार फुल चार्ज में फोन पूरा दिन आराम से निकाल लेगा।
Note 14 Pro+ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 3000nits पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।
फोन में 4nm फैब्रिकेशन पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू है। इसमें इन-हाउस Xiaomi T1 signal enhancement चिपसेट भी है।
Note 14 Pro+ में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस (Sony IMX355) और 50MP का पोर्ट्रेट (Samsung S5KJN1) टेलीफोटो सेंसर है।
वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 20MP (OmniVision OV20B) कैमरा है। यह कैमरा डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट में प्लेस है।
रेडमी नोट 14 प्रो प्लस एंडरॉयड 14 बेस्ड HyperOS पर कार्य करता है। इंडिया में भी फोन एंडरॉयड 14 ओएस पर आ सकता है।
12GB + 256GB मॉडल की कीमत RMB 1,899 (लगभग Rs 23,000), 12GB + 512GB की कीमत RMB 2099 (लगभग Rs 25,000) और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत RMB 2299 (लगभग Rs 27,000) है।
फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके अलावा इसमें ड्यूल स्पीकर, आईआर ब्लास्टर और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट मिलेगा।