20000 से कम वाले Redmi Note 14 में क्या है खास

Redmi Note 14 में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। सीधी धूप में भी स्क्रीन साफ और ब्राइट नजर आती है। यह HDR10+, SGS आई प्रोटेक्शन व TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

डिस्प्ले

Redmi Note 14 फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो पावरफुल और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बढ़िया विकल्प है।  

प्रोसेसर 

Redmi Note 14 में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर है, वहीं फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

कैमरा

Redmi Note 14 में 5,110mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन तक चलने में सक्षम है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।  

बैटरी और चार्जिंग

Redmi Note 14 स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है, जो एक फ्लूइड और कस्टमाइजेबल यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।  

सॉफ्टवेयर  

Redmi Note 14 में IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं, जो Dolby Atmos के साथ आते हैं। साथ ही, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

अन्य फीचर  

Redmi Note 14  के 6GB+128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB की 19,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 21,999 रुपये है। 

कीमत 

Redmi Note 14 के सेल 13 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसे Amazon, mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दे रही है। 

सेल-ऑफर्स