इसमें 6.7- 120हर्ट्ज़ डायनामिक एमोलेड 2एक्स स्क्रीन, 3.4″ 60हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, 50एमपी + 12एमपी बैक कैमर, 10एमपी फ्रंट कैमरा और 25वॉट 4,000एमएएच बैटरी है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है।
जेड फोल्ड 6 में 7.6-इंच मेन स्क्रीन और 6.3-इंच की कवर स्क्रीन है। वहीं, इसमें 50एमपी + 12एमपी +10एमपी बैक कैमरा, 4MP प्राइमरी डिस्प्ले कैमरा और 10MP फ्रंट कैमरा है। साथ ही फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,400mAh battery है। इसका प्राइस 164,999 रुपये है।
गैलेक्सी रिंग में 8MB की मेमोरी और पीपीजी सेंसर हैं। वहीं, इस रिंग को सैमसंग हेल्थ एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसमें 18mah से लेकर 23.5mah तक की बैटरी क्षमता दी गई है।
इसमें सिर्फ 47mm वेरिएंट है जो कि 1.5-इंच सुपर AMOLED ऑलवेज-ऑन-डिसप्ले और 590mAh बैटरी से लैस है। वहीं, वॉच में Exynos W1000 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। इसकी शुरुआती कीमत Rs 59,999 रुपये है।
Galaxy Watch 7 को दो साइज 40mm और 44mm में पेश किया गया जिनकी स्क्रीन का साइज क्रमश: 1.3-इंच सुपर एमोलेड और 1.5-इंच डिसप्ले है। वहीं, वॉच में Exynos W1000 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। 40mm वेरिएंट में 425mAh और 44mm वेरिएंट में 300mAh की बैटरी है। वहीं, वॉच का शुरुआती प्राइस Rs 29,999 रुपये है।
Galaxy Buds3 में ANC दिया है, जबकि Galaxy Buds3 Pro में ANC, Ambient Sound, Voice detect का फीचर है। Galaxy Buds3 में 48mAh की बैटरी है, जबकि Galaxy Buds3 pro 53mAh की बैटरी है। हालांकि, Galaxy Buds3 और Galaxy Buds3 Pro लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। दोनों में अंतर स्पीकर, बैटरी बैकअप और ANC को लेकर है। इनकी शुरुआती प्राइस 14,999 रुपये है।