सैमसंग गैलेक्सी A16 5G की बैक फ्लैट है और किनारे थोड़े घुमावदार हैं, जो हाथ में आरामदायक महसूस होते हैं। यह अन्य गैलेक्सी A सीरीज स्मार्टफोन्स की तरह ही ट्रिपल वर्टिकल कैमरा सेटअप के साथ आता है।
गैलेक्सी A16 5G में 6.7-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है। जबकि कलर बेहद वाइब्रेंट हैं और हाई कॉन्ट्रास्ट रेश्यो इमेज क्वालिटी को प्रभावशाली बनाता है।
सैमसंग गैलेक्सी A16 5G में 50MP + 5MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा अच्छी तस्वीरें लेता है, लेकिन अल्ट्रावाइड सेंसर इसे इसके प्रतिस्पर्धियों पर एक बढ़त देता है। यह कम रोशनी में सटीक कलर्स को कैप्चर करने में भी बेहतर काम करता है। वहीं, इसका सेल्फी कैमरा भी अच्छा है जो कि 13MP है।
गैलेक्सी A16 5G OneUI 6.1.1 पर आधारित Android 14 पर चलता है। खास बात है कि इसे अगले छह सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट और सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे, जो इस सेगमेंट के अधिकांश डिवाइसों की तुलना में काफी ज्यादा है।
सैमसंग गैलेक्सी A16 5G की कीमत Rs 18,999 है। प्राइस के हिसा से फोन इस सेगमेंट में बेहतर ऑप्शन कहा जा सकता है।