फोन प्लास्टिक बॉडी फ्लैट एज और राउंड कॉर्नस के साथ आता है। हालांकि, इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट से निशान लग जाते हैं। इसके अलावा इसके डिसप्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन और डिवाइस IP67 से लैस है।
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। वहीं, पैनल इंडोर व आउटडोर में काफी शार्प और वाब्रेंट है। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर है, जिससे एक अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है।
डिवाइस में 50MP+8MP+5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा से क्लिक फोटो में डाइनेमिक रेंज और डिटेल्स निकलर आती है। हालांकि, इसका ताकत पोर्टेट कैमरा से क्लिक की गई ह्यूमन इमेज है, जिसमें स्किन टोनि काफी अच्छा निकलकर आता है।
Galaxy A35 5G में 13MP फ्रंट कैमरा है जो कि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए शानदार है। इस कैमरा की मदद से आप अच्छी सेल्फी क्लिक कर पाएंगे।
फोन में Exynos 1380 SoC है। हालांकि, अपने प्रतिद्वंदी के मुकाबले इसका बेंचमार्क स्कोर कम है। लेकिन, रियल वर्ल्ड में इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। साथ ही मीडियम सेटिंग में आप BGMI जैसे गेम आसानी से खेल सकते हैं।
डिवाइस One UI 6.1 बेस्ड Android 14 पर कार्य करता है। हालांकि, यह क्लीन यूआई एक्स्पीरीयंस नहीं देता लेकिन कुछ नेटिव ऐप्स काफी यूजफुल हैं। साथ ही कंपनी 4 साल का ओएस अपडेट का वादा करती है।
इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं, PC Mark battery test में फोन फ्लाइट मोड और 50 प्रतिशत बैटरी पर 13 घंटे का टाइम प्रदान करता है। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं फोन की बैटरी एक दिन अराम से चल सकती है।
डिवाइस 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है। इसलिए हमने थर्ड पार्टी चार्जर से इसे चार्ज किया, जिसमें डिवाइस को फुल चार्ज होने में लगभग 1 घंटे का समय लगा।
डिवाइस का डिजाइन काफी क्लीन है और इसका डिसप्ले बेस्ट है। वहीं, इसमें सॉलिड बैटरी और कई यूजफुल नेटिव ऐप्स मिलते हैं। यह आसानी से डेली के काम को हैंडल कर लेता है। इसलिए अगर आप नए डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए अच्छा हो सकता है।