10 प्वाइंट्स में Samsung Galaxy A55 5G रिव्यू

डिजाइन

इसमें एक फ्लैट ग्लास बैक है जिसमें तीन कैमरा सेंसर लाइन से लगे हुए हैं। ब्रश किए गए किनारों वाला एल्यूमीनियम फ्रेम एक प्रीमियम एहसास देता है। यह 213 ग्राम भारी है और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और IP67 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है।

डिसप्ले

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.6-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। घर के अंदर और बाहर दोनों जगह स्क्रीन पर देखने का अनुभव अच्छा है। हालांकि, बेजेल्स मोटे हैं।

रियर कैमरा

रियर पर 50MP+8MP+5MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है। दिन के उजाले के साथ-साथ कम रोशनी की स्थिति में भी तस्वीरें अच्छी आती हैं। यह तुरंत सबजेक्ट पर फोकस करता है।

फ्रंट कैमरा

फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा है। कैमरा नेचुरल स्किन टोन और अच्छे फेशियल डिटेल्स के साथ फोटो क्लिक करता है।

परफॉर्मेंस

इसमें Exynos 1480 SoC है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह बेंचमार्क में एक मिड-रेंज डिवाइस के लिए अच्छा स्कोर करता है और यह वास्तविक दुनिया के उपयोग में भी अच्छा है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन नहीं है लेकिन, आप अधिकांश गेम इसपर चला सकते हैं और उन्हें खेलने का आनंद ले सकते हैं।

सॉफ्टवेयर

फोन एंडरॉयड 14 पर आधारित OneUI 5.1 पर चलता है। इसमें कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर को अनइंस्टॉल किया जा सकता है। इसमें सैमसंग की नॉक्स सिक्योरिटी भी मिलती है। कंपनी ने 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट (ओएस) और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा करती है।

बैटरी

फोन में 5,000mAh की बैटरी है। PCMark बैटरी टेस्टिंग में इसे 13 घंटे और चार मिनट का अच्छा स्कोर प्राप्त होता है और इसे नियमित उपयोग के साथ आसानी से 6-7 घंटे का स्क्रीन-ऑन-टाइम प्रदान करता है।

चार्जिंग

इसमें 5,000mAh की बैटरी को 25W चार्जर का उपयोग करके एक घंटे से कुछ अधिक समय में 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, बॉक्स में चार्जर नहीं है और आपको इसे अलग से खरीदना होगा।

निष्कर्ष

फोन 39,999 रुपये से शुरू कीमत में आता है। इसमें IP67 रेटिंग, अच्छी सुपर AMOLED डिसप्ले, कैमरों का शानदार सेट, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और 4 साल के OS अपडेट के साथ इसे मजूबत फोन बनाते हैं। अगर आप एख मिड रेंज फोन लेना चाहते हैं तो इसे खरीद सकते हैं।