Galaxy F15 5G को प्रीमियम सिग्नेचर गैलेक्सी लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें रियर पर वर्टिकल प्लेस ट्रिपल कैमरा है और फ्रंट पर वॉटर ड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के अलावा राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन व फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो पावर बटन का काम करता है।
इसमें हाई पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिसप्ले है।
डिवाइस में 2.2GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाला MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट जो कि 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर काम करता है।
इसमें शानदार 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस है। वहीं, फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल है।
फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 2 दिन का लंबा बैकअप देती है।
Samsung Galaxy F15 5G फोन कौन से एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें यूजर्स को 4 साल के अपग्रेड भी दिए जाएंगे। यही नहीं कंपनी 5 साल के सुरक्षा अपडेट भी प्रदान करेगी।
मोबाइल में डुअल सिम 5जी, वाईफाई ब्लूटूथ, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं।
मोबाइल के 4GB रैम +128GB ऑप्शन की कीमत 12, 999 रुपये और 6GB रैम +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है।