Galaxy F34 5G 6000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy F34 5G

Samsung Galaxy F34 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Exynos 1280 प्रोसेसर, 11 5G बैंड, 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Galaxy F34 5G डिस्प्ले

गैलेक्सी F34 5G में 6.5-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। 

Galaxy F34 5G प्रोसेसर

Samsung Galaxy F34 5G में 5 नैनोमीटर पर बेस्ड Exynos 1280 प्रोसेसर दिया है। इससे आपको स्मूथ परफॉर्मेंस मिल सकती है। 

Galaxy F34 5G रैम-स्टोरेज

इसमें 6GB रैम +128 जीबी स्टोरेज और 8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Galaxy F34 5G कैमरा

रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का कैमरा है, वहीं सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा है। 

Galaxy F34 5G बैटरी

Galaxy F34 5G 6000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आती है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 आधारित OneUI 5.1 पर रन करता है।

Galaxy F34 5G कनेक्टिविटी

डिवाइस में डुअल सिम 5G, 4G, ब्लूटूथ, 11 5G बैंड है। कंपनी ने चार ओएस अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Galaxy F34 5G कीमत 

6GB रैम की कीमत 18,999 रुपये और 8GB रैम की कीमत 20,999 रुपये है। ICICI और कोटक बैंक कार्ड पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगी।