Samsung का यह फोन हुआ 7000 रुपये सस्ता, जानें कीमत

Samsung Galaxy F54 5G के 8जीबी+256जीबी वैरियंट को 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। 7000 रुपये की कटौती के बाद फोन फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में मिल रहा है।

नई कीमत 

Samsung Galaxy F54 5G में 6.7 इंच FHD+ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

डिस्प्ले

Galaxy F54 5G को सैमसंग के ही 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने एक्सिनॉस 1380 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित वनयूआई 5.1 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Samsung Galaxy F54 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल एफ/1.8 अपर्चर वाला 108MP प्राइमरी,  8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस के साथ आता है। 

रियर कैमरा 

Samsung Galaxy F54 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

फ्रंट कैमरा 

गैलेक्सी एफ54 5जी में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

बैटरी