Samsung Galaxy F55 5G रिव्यू

डिजाइन

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G के एप्रिकॉट क्रश कलर वेरिएंट में गोल्डन एज ​​(फ्रेम) के साथ ऑरेंज वीगन लेदर बैक दिया गया है। उभरे हुए कैमरों में भी गोल्डन एक्सेंट है, जो डिवाइस की प्रीमियम अपील को बढ़ाता है।

डिसप्ले

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। पैनल हाई कंट्रास्ट के साथ पंची और वाइब्रेंट कलर्स दिखाता है। व्यूइंग एंगल भी अच्छे हैं। हालांकि, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस आउटडोर में पढ़ने में समस्या पैदा कर सकती है।

रियर कैमरा

फोन में 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो कि अच्छी डिटेल के साथ तस्वीरें क्लिक करता है और इसकी डायनामिक रेंज भी अच्छी है। हालांकि, कलर थोड़े बढ़े हुए दिखाई देते हैं।

फ्रंट कैमरा

इसके फ्रंट पर 50MP सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में एक कैमरा दिया गया है। यह रियर कैमरे की तरह ही काम करता है और अच्छी डिटेलिंग, अच्छी डायनामिक रेंज और सटीक स्किन टोन के साथ तस्वीरें खींचता है।

परफॉर्मेंस

इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC दिया गया है। बेंचमार्क स्कोर कुछ खास नहीं है, लेकिन रियल-वर्ल्ड परफॉरमेंस डेली कार्यों के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी अच्छा है।

सॉफ्टवेयर

फोन एंडॉरयड 14 पर आधारित OneUI 6.1 पर चलता है। UI यूजर-फ्रेंडली है और इसमें कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी दिए गए हैं। हालांकि, इसमें कई प्री-इंस्टॉल ऐप हैं जिन्हें सौभाग्य से अनइंस्टॉल किया जा सकता है।

बैटरी

पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में सैमसंग गैलेक्सी F55 5G में 5,000mAh की बैटरी 10 घंटे का स्कोर देता है। हमारे उपयोग के आधार पर, डिवाइस को एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चलना चाहिए और 6-8 घंटे का स्क्रीन ऑन टाइम मिलना चाहिए।

चार्जिंग

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 20% से 100% तक चार्ज होने में लगभग एक घंटे का समय लेता है। अफसोस की बात है कि बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है और इसे अलग से खरीदने पर आपको 3,499 रुपये और देने होंगे।

निष्कर्ष

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। इस कीमत में यह प्रीमियम डिजाइन, वाइब्रेंट डिसप्ले, डिसेंट परफॉरमेंस और बढ़िया कैमरा ऑफर करता है। इस सेगमेंट में सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी बेजोड़ है। हालांकि, बैटरी कुछ खास नहीं है।