Samsung Galaxy F55  vs  Moto Edge 50 Fusion

डिजाइन

Galaxy F55 में  लेदर स्टीच बैक पैनल है, जिसमें वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं, मोटो एज 50 फ्यूजन में रियर वीगन लेदर है और  निचले पैनल में सिम कार्ड ट्रे, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक स्पीकर है।

डिसप्ले

Samsung Galaxy F55 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिसप्ले है। वहीं, Edge 50 Fusion में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का 3D कर्व्ड pOLED डिसप्ले है।

प्रोसेसर

Galaxy F55 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट है। वहीं, मोटो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट दिया गया है।

ओएस

Galaxy F55 5G एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है, जिसमें 4 साल के ओएस और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। वहीं, Edge 50 Fusion एंडरॉयड 14 के साथ हेलो यूआई प्रदान करता है। यही नहीं इसमें 3 साल के ओएस और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा

Samsung फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा लेंस, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मेक्रो कैमरा है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा है। Edge 50 Fusion में 50MP Sony LYTIA 700C सेंसर, 120° फील्ड ऑफ व्यू और 4x मैक्रो शॉट्स सपोर्ट वाला 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मौजूद है।

बैटरी

Galaxy F55 5G में 5000mAh बैटरी है जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। मोटो फोन में 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।

प्राइस

Galaxy F55 5G के 8GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 26,999 और 8GB रैम +256 जीबी मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये है। वहीं, Edge 50 Fusion के 8GB रैम +128 जीबी वेरियंट की कीमत 22,999 और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज का प्राइस 24,999 रुपये है।