Galaxy F55 में लेदर स्टीच बैक पैनल है, जिसमें वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं, V30e के रियर पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ऑरा लाइट के साथ डुअल कैमरा और फ्रंट पर घुमावदार डिसप्ले व पंच-होल कटआउट है।
Samsung Galaxy F55 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिसप्ले है। वहीं, V30e फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED पैनल और 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
Samsung Galaxy F55 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट है। वहीं, V30e में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 है
Galaxy F55 5G एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है, जिसमें 4 साल के ओएस और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। वहीं, V30e स्मार्टफोन Android 14-आधारित फनटचओएस 14 पर कार्य करता है।
Samsung फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा लेंस, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मेक्रो कैमरा है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा है। V30e में 50MP का प्राइमरी लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, इसमें 50MP फ्रंट कैमरा है।
Galaxy F55 5G में 5000mAh बैटरी है जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। जबकि, Vivo V30e में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी है।
Galaxy F55 5G के 8GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 26,999 और 8GB रैम +256 जीबी मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये है। Vivo V30e के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस Rs 27,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस Rs 29,999 है।