Samsung Galaxy M15 5G और Galaxy F15 5G में 19.5 :9 एक्सपेक्ट रेश्यो, 1080 x2340 का पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.5 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड डिसप्ले है।
Samsung Galaxy M15 5G और Galaxy F15 5G में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट लगाया है।यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर काम करता है। इसमें यूजर्स को 2.2GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाला परफॉरमेंस मिलती है।
दोनों ही फोन में रियर पर 50MP प्राइमरी सेंसर, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस है। वहीं, फोन्स में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है।
सैमसंग के दोनों 5जी फोन्स में ग्राहकों को बड़ी 6,000mAh बैटरी दी जा रही है। इसे चार्ज करने के लिए 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो दोनों फोन्स में लेटेस्ट एंड्रॉयड 14, जिसमें चार एंड्राइड अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट की सुविधा मिलती है।
Samsung galaxy M15 5G 4GB रैम+128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,299 रुपये और 6GB रैम + 128GB वाले ऑप्शन का प्राइस 14,799 रुपये है। मोबाइल के 4GB रैम+128GB ऑप्शन की कीमत 12,999 रुपये और 6GB रैम+128GB स्टोरेज 14,499 रुपये है।