Samsung Galaxy M34 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च

सैमसंग भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन को भारतीय बाजार में 7 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। इसका प्रोडक्ट पेज ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर लाइव हो गया है।

Samsung Galaxy M34 5G से संबंधित फोटो और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। यह सॉफ्ट लॉन्च होगा और फोन की कीमत, सेल और ऑफर्स की जानकारी 7 जुलाई दोपहर 12 बजे दी जाएगी। गैलेक्सी एम34 5जी की सेल अमेजन पर होगी।

सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी स्मार्टफोन में 6.46 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगी। 

Samsung Galaxy M34 5G स्क्रीन

इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपनी ने साफ कर दिया है कि इनमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा, जो ओआईएस फीचर से लैस होगा और नो शेक कैमरा जैसे मोड भी मिलेंगे।

Samsung Galaxy M34 5G रियर कैमरा

कंपनी ने अभी फ्रंट कैमरा की जानकारी सामने नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट की मानें, तो गैलेक्सी एम34 5जी में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy M34 5G फ्रंट कैमरा

Samsung Galaxy M34 5G में पावर बैकअप के लिए तगड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी ने बताया है कि यह फोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा, जो 2 दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी। 

Samsung Galaxy M34 5G बैटरी

अभी तक फोन के प्रोसेसर को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लीक्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के इस फोन में मीडियाटेक ​डाइमेंसिटी 1080 आक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है। 

Samsung Galaxy M34 5G प्रोसेसर