इसमें रियर पर मैट फिनिश प्लास्टिक बैक है जिससे फिंगरप्रिंट्स के निशान नहीं आते हैं। इसके अलावा इसमें कर्व्ड एज हैं, जिससे इसका वजन सिर्फ 180 ग्राम हो जाता है। इसके अलाव रियर लेफ्ट में वर्टिकल तीन कैमरा रिंग हैं जो अक्सर फ्लैगशिप गैलेक्सी फोन्स में देखने को मिलता है।
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ sAMOLED प्लस डिसप्ले है। वहीं, डिसप्ले में 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जिससे स्क्रीन इंडोर व आउटडोर अच्छा परफॉर्म करती है। साथ ही यह हर एंगल से वाइब्रेंट कलर आउट मिलता है।
इसमें 50MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा अच्छी डिटेल, एक्सपोजर और कलर्स के साथ तस्वीर क्लिक करता है। वहीं, फ्रंट कैमरा भी अच्छी फेशियल डिटेल के साथ सेल्फी क्लिक करता है।
इसमें 5,000mAh बैटरी है जो कि PC मार्क बैटरी टेस्ट पर 12 घंटे 58 मिनट का स्कोर हासिल करता है। इसके अलावा 30-मिनट वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट में बैटरी सिर्फ 5 प्रतिशत ड्रॉप होती है। यानी फोन एक बार चार्ज कर पूरी दिन आसानी से चल सकता है।
इसमें स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 SoC है जिसके बेंचमार्क स्कोर अच्छे हैं, जिससे रियर-लाइफ में फोन यूज करने पर कोई परेशानी नहीं आती है। लेकिन, अपने सेगमेंट में फोन बहुत अच्छा परफॉर्मेंस नहीं देता है। दूसरी ओर POCO X6 Pro ज्यादा बेहतर परफॉर्म करता है।
फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। लेकिन, फोन के साथ कंपनी एडेप्टर प्रोवाइड नहीं कराती है और ग्राहक को अलग से चार्जर लेना पड़ता है, जिसकी कीमत 3,000 रुपये पड़ती है। इससे फोन की ज्यादा महंगा पड़ता है।