फोन के रियर पर तीन अलग-अलग कैमरा रिंग और एक प्लास्टिक बैक है जो मैट फिनिश के साथ अपेक्षाकृत साफ डिजाइन का दावा करता है। किनारे सपाट होने के बजाय हल्के से घुमावदार हैं और हल्का डिजाइन फोन को पकड़ने पर कंफर्मट को बढ़ाता है।
सैमसंग स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED प्लस डिसप्ले है। बेजेल्स अपेक्षाकृत पतले हैं, जो अच्छा व्यूइंग एक्सपीरिंयस प्रदान करते हैं।
फोन में 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन का फ्रंट कैमरा 50MP शूटर से लैस है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि कैमरे ठीक-ठाक काम कर रहे हैं। हालांकि, फुल रिव्यू में ही हम निष्कर्ष पर पहुंच पाएंगे।
सैमसंग गैलेक्सी M55 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC, 12GB रैम और 256GB एक्सपेंडेबल है। डिवाइस के साथ हमारे कम समय के दौरान, फोन ने अच्छा प्रदर्शन किया।
फोन Android 14-बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए चार साल के प्रमुख सॉफ्टवेयर और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो इसे M-सीरीज स्मार्टफोन के लिए पहला बनाती है। हालांकि, चार्जर को अलग से खरीदना होगा। डिवाइस की पूरे रिव्यू के बारे में जानने के लिए हमारी साइट से जुड़े रहें।