10 प्वाइंट्स में Samsung Galaxy M55 5G रिव्यू

डिजाइन

फोन मैट फिनिश प्लास्टिक बैक के साथ आता है जो दाग-धब्बे रोकने में मदद करता है। फोन के घुमावदार किनारे और 180 ग्राम वजन है। इसमें ऊपरी बाएं कोने पर वर्टिकल रूप से तीन कैमरा रिंग हैं।

डिसप्ले

M55 5G में 6.7 इंच FHD+ OLED डिसप्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें वाइब्रेंट कलर आउटपुट है जो हर एंगल से अच्छे दिखते हैं। हालांकि, यह इस सेगमेंट में सबसे शार्प या सबसे ब्राइटेस्ट डिस्प्ले नहीं है।

रियर कैमरा

सैमसंग 50MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर सेटअप है जो डेलाइट में अच्छी फोटो क्लिक करता है। वहीं, मेन कैमरा अच्छी डिटेल और बेहतर एक्सपोजर के रिजल्ट देता है। हालांकि कलर सटीकता बिल्कुल सटीक नहीं है, लेकिन तस्वीरें आंखों को अच्छी लगती हैं।

फ्रंट कैमरा

डिवाइस में फ्रंट पर 50MP कैमरा है जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दिया जाता है। यह कैमरा अच्छे फेशियल डिटेल के साथ फोटो क्लिक करता है। हालांकि, कलर्स थोड़ें हल्के पड़ते हैं। लेकिन, आखिर में फोटो काफी अच्छी निकलकर आती है।

परफॉर्मेंस

डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 1 SoC है जो कि बेंचमार्किंग रिजल्ट में अच्छा स्कोर करता है और इसमें किसी तरह के ऐप क्रैश नहीं होते। फोन आपके डेली के कार्यों को अच्छे से संभालता है। वहीं, मीडियम सेटिंग में गेम को खेला जा सकता है।

सॉफ्टवेयर

फोन OneUI 6.1 बेस्ड Android 14 पर कार्य करता है जो कि प्री-इंस्टॉल ऐप्स के साथ आता है। हालांकि, ऐप्स को अनइंस्टॉल किया जा सकता है। कुल मिलाकर UI काफी क्लिन और यूजर फ्रेंडली है। वहीं, कंपनी 4 मेजर ओएस अपडेट्स और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देती है।

बैटरी

फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई हाै जो कि पीसी मार्केट बैटरी टेस्ट में 12 घंटे 58 मिनट का स्कोर प्राप्त करती है। वहीं, YouTube playback टेस्ट में फोन की सिर्फ 5% बैटरी की खपत होती है। इससे लगता है कि फोन मीडियम यूज में पूरा दिन निकाल लेता है।

चार्जिंग

Samsung Galaxy M55 5G में 45W चार्जिंग दी गई है। हालांकि, बॉक्स में चार्जर नहीं, जिसके लिए आपको Rs 3,000 खर्च करने होंगे। ऑफिशियल चार्जर से फोन लगभग एक घंटे में डिवाइस चार्ज करता है।

निष्कर्ष

डिवाइस की शुरुआती कीमत Rs 26,999 है। साथ ही इसमें व्राइब्रेंट डिसप्ले, अच्छा कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और क्लिन यूआई मिलता है। हालांकि, परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती थी और बॉक्स में चार्जर मिलता तो अच्छा होता।