Samsung का यह 5जी फोन हुआ 4000 रुपये सस्ता, जानें ऑफर्स

सैमसंग ने अपने एम सीरीज के स्मार्टफोन Samsung galaxy M55 5G की कीमत 4000 रुपये घटा दिया है। हालांकि यह सीमित समय के लिए है। इस फोन को 9 से 13 जुलाई तक ही रिटेल आउटलेट्स से इस कीमत पर खरीद पाएंगे।  

Samsung galaxy M55 5G के बेस वैरियंट यानी 8GB रैम+128GB स्टोरेज को अब 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं, इसका लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये था।

प्राइस ड्रॉप

Samsung galaxy M55 5G का 8GB+256GB वैरियंट 25,999 में उपलब्ध है। यह फोन 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

प्राइस ड्रॉप

Samsung galaxy M55 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वैरियंट अभी 28,999 में मिल रहा है। इस वैरियंट की लॉन्च कीमत 32,999 रुपये थी।

प्राइस ड्रॉप

Samsung Galaxy M55 5G में 6.7 इंच FHD+ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले, 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। 

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एम55 5जी में कंपनी ने क्वालकॉम के 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसमें यूजर्स को 2.4गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड का एक्सपीरियंस मिलता है। 

प्रोसेसर

Samsung Galaxy M55 5G में 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा है। 

कैमरा

Samsung Galaxy M55 5G में 45वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है। यह 4 साल ओएस अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

बैटरी-चार्जिंग