फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन सुपर एमोलेड+ पैनल, 100निट्स ब्राइटनेस और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है।
स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट होगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
बैक पैनल पर ओआईएस तकनीक से लैस 50MP मेन वाइड एंगल लेंस, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर होगा। वहीं, फ्रंट पर 50MP कैमरा होगा।
पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी होगी जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस मिलेगी।
जानकारी के अनुसार डिवाइस 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज मॉडल का प्राइस 26,999 रुपये और 8जीबी रैम+256जीबी वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये व 12जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये हो सकता है।
Samsung Galaxy M55 5G फोन 8 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। 50MP Selfie Camera इस मोबाइल की सबसे बड़ी खूबी होगी।