Galaxy M55 में फ्रंट पर पंच होल और रियर प्लास्टिक का है, जिसपर ट्रिपल कैमरा वर्टिकल सेटअप है। वहीं, Nord CE4 में फ्रंट पर सेंटर पंच होल और रियर पर वर्टिकल रियर कैमरा है।
Galaxy M55 और Nord CE4 में 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों फोन में पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन सुपर एमोलेड+ पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
Samsung फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट है। जबकि, Nord CE4 में एड्रेनो 720 जीपीयू से लैस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर है।
Samsung फोन में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट है। वहीं, Nord CE4 5G फोन 8जीबी रैम के साथ 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है।
Samsung फोन में रियर पर 50MP Wide-angle लेंस, 8MP Ultra Wide लेंस और और 2MP Macro लेंस है। वहीं, फ्रंट पर 50MP सेल्फी कैमरा है। दूसरी ओर Nord CE4 5G में 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा, 8MP Sony IMX355 Ultra-wide कैमर और 16MP सेल्फी कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी एम55 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं, Nord CE4 5G में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,500एमएएच बैटरी है।
Samsung Galaxy M55 5G एंड्रॉयड 14 आधारित वनयूआई पर काम करेगा। वहीं, Nord CE4 एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 से लैस है जो ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है।
Samsung फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹26,999, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹29,999 और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹32,999 है। वहीं,Nord CE4 के 8GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये है।