सैमसंग गैलेक्सी S24 FE में 6.7-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो वाइब्रेंट कलर और गहरे काले रंग को रिप्रोड्यूस करता है, जिससे देखने का अनुभव शानदार मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE OneUI 6.1 पर चलता है, जिसमें सभी गैलेक्सी एआई फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसे अगले 7 वर्षों तक सॉफ्टवेयर और सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE का डिजाइन S24 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स जैसा ही है। इसमें वही सिंपल और आकर्षक मिनिमलिस्टिक डिजाइन का यूज किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE में Exynos 2400e SoC है, जो बेंचमार्क्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। यह बिना किसी लैग के कार्यों को पूरा करता है और इसमें बेहतरीन थर्मल मैनेजमेंट मिलती है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन इसके बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है। आपको इसे अलग से खरीदना होगा, जो अतिरिक्त खर्चा होगा।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE पर लो लाइट में ली गई तस्वीरों में लाइट फ्लेयर दिखाई देते हैं, जिससे फोटोज की शार्पनेस कम हो जाती है। इसके अलावा पोर्ट्रेट फोटोज इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन नहीं हैं।