Galaxy S24 FE                रिव्यू

डिजाइन

Samsung Galaxy S24 FE का डिजाइन काफी हद तक Galaxy S24 सीरीज की तरह लगता है। वहीं, फोन कर्व्ड ऐज के कारण पकड़ने में काफी आरामदायक लगता है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7-इंच FHD+ OLED 120Hz डिसप्ले। इसमें कलर काफी वाइब्रेंट दिखाई देते हैं। हालांकि, आउटडोर पर स्क्रीन की विजिबिलिटी ज्यादा अच्छी नहीं है।

रियर कैमरा

Galaxy S24 FE में 50MP+12MP+8MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इससे क्लिक की गई तस्वीरों में वाइब्रेंट कलर्स और वॉर्म टोन निकलकर आता है।

फ्रंट कैमरा

Samsung Galaxy S24 FE में 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है? यह नेचुरल स्किन टोन के साथ सेल्फी क्लिक करता है। हालांकि, फेशियल डिटेल्स इसमें बेस्ट नहीं मिलती है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e SoC है। यह डेली का कार्यों को आसानी से संभाल लेता है। वहीं, इसमें थर्मल एफिशिएंसी मिलती है।

बैटरी

Samsung Galaxy S24 FE में 4,700mAh बैटरी है। पीसी मार्क पर टेस्टिंग के दौरान फोन का स्कोर 11 घंटे 20 मिनट निकलकर सामने आता है।

चार्जिंग

फोन 25W वायर और 15W वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, फोन  20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक जाने में 71 मिनट का समय लेता है। वहीं, फोन के साथ चार्जर नहीं मिलता है।

फैसला

Samsung Galaxy S24 FE एक अच्छा डिवाइस है। वहीं, यह AI की मदद से अपने टास्क पूरा कर लेता है। इसके अलावा इसमें लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है। इन सबके अलावा यह गैलेक्सी एस24 सीरीज से सस्ता भी है।