Samsung Galaxy S25 Edge को पहली बार हाथ में लिया और मैं चौंक गया। यह अब तक की सबसे पतली S-सीरीज डिवाइस है, जो केवल 5.8mm मोटाई और वजन मात्र 163 ग्राम है।
टाइटेनियम बॉडी की वजह से यह हल्का है और जेब में आसानी से फिट हो जाता है यानी आपको कैरी करने में थोड़ी भी दिक्कत नहीं होगी।
फोन में 6.7 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले बेहद शानदार है। लगभग बेजल-लेस स्क्रीन में फ्रंट कैमरा के लिए एक छोटा पंच-होल कटआउट है।
पीछे की तरफ 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर (मैक्रो मोड के साथ) मिलता है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC for Galaxy चिपसेट दिया गया है। यही चिप Galaxy S25 सीरीज के अन्य फोंस में भी देखने को मिलता है। परफॉर्मेंस में भी कमाल है।
3900mAh की बैटरी थोड़ी छोटी है, लेकिन Samsung का दावा है कि एक दिन आराम से निकाल लेगी। वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मौजूद है।
फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है, साथ ही 7 साल तक अपडेट का वादा और Galaxy AI फीचर्स की मौजूदगी इसे खास बनाती है।
₹1,09,999 की कीमत इसे प्रीमियम कैटेगरी में रखती है, लेकिन यह उन यूजर्स के लिए है जो हल्का, स्टाइलिश और पॉवरफुल डिवाइस चाहते हैं, वह भी बिना भारीपन के।