Galaxy Tab S10 Ultra रिव्यू

डिजाइन

सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 अल्ट्रा डिजाइन के मामले में शानदार है, क्योंकि यह बेहद पतला और हल्का है। शक्तिशाली हार्डवेयर के बावजूद, यह टैबलेट केवल 5.4 मिमी मोटा है और इसका वजन 718 ग्राम है, जो 14.6 इंच के डिस्प्ले वाले टैबलेट के लिए काफी प्रभावी है।

डिस्प्ले

गैलेक्सी टैब S10 अल्ट्रा 14.6-इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ 120 Hz रिफ्रेश रेट और HDR+ सपोर्ट है। हालांकि, बड़े स्क्रीन का आकार गेमिंग में असुविधा पैदा कर सकता है। कुल मिलाकर, बड़ा स्क्रीन मनोरंजन के लिए अच्छा है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं।

परफॉर्मेंस

गैलेक्सी टैब S10 अल्ट्रा MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर  है, जो फ्लैगशिप प्रदर्शन प्रदान करता है। इसका अंटूटू स्कोर 1910016 है। गेंमिंग के दौरान टेब बेहतरीन ग्राफिक्स प्रदान करता है और अच्छा फ्रेम रेट भी बनाए रखता है। वहीं, सभी ऐप मल्टीस्क्रीन विंडोज का सपोर्ट नहीं करते।

AI फीचर्स

AI फीचर्स की बात करें, तो टैबलेट्स पर AI का उपयोग स्मार्टफोनों की तुलना में अधिक फायदेमंद लगता है खासकर डेली यूज के लिए। दरअसल, Galaxy AI आपके फिंगरटिप्स पर उपलब्ध है।

रियर कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 अल्ट्रा के साइज के कारण इससे तस्वीरें क्लिक करना थोड़ा मुश्किल है। फिर भी 13MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ इसके परिणाम काफी अच्छे रहे। ली गई तस्वीरों में डिटेल और कलर्स अच्छे से सामने आए।

फ्रंट कैमरा

डिवाइस के फ्रंट पर 12MP डुअल कैमरा सेटअप है जो कि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए काम करता है। इसमें ऑटो-फ्रेमिंग फीचर है, जो आपको फ्रेम के केंद्र में रखता है। इसलिए, सेल्फी के लिए नहीं सही, लेकिन सामने वाला कैमरा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ग्रुप वीडियो कॉल के लिए काफी यूज किया जा सकता है।

बैटरी व चार्जिंग

सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 अल्ट्रा में 11200mAh बैटरी है जो कि पीसीमार्क में 6 घंटे 48 मिनट का स्कोर प्राप्त करती है। यानी न्यूनतम उपयोग पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ आपको मिल सकती है। वहीं, बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है, लेकिन इसे 0 से 100% चार्ज करने में लगभग 92 मिनट यानी लगभग 1 घंटा 42 मिनट का समय लगता है।

फैसला

मेरी राय में सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 अल्ट्रा एक बेहतरीन Android टैबलेट है, जिसमें शक्तिशाली परफॉर्में, शानदार AI सुविधाएं, और औसत बैटरी लाइफ मिलती है। हालांकि, इसका आकार थोड़ा बड़ा है। कीबोर्ड कवर के साथ, यह एक लैपटॉप जैसा दिखता है। 1,08,999 रुपये की कीमत पर आप इसी कीमत में एक पतला लैपटॉप भी देख सकते हैं।