Samsung Galaxy Z Flip 6 की खूबियां, जानें 10 प्वाइंट में

जेड फ्लिप 5 को हाथ में लेकर चलना ही यूजर के स्टाइल को बढ़ा देता है। टाइटेनियम फ्रेम से फोन हल्का व शानदार लुक प्रदान करता है। फोन को फोल्ड करने पकड़े या अनफोल्ड करके, दोनों ही कंडिशन में इसे कैरी करना कंफर्टेबल है।

डिजाइन

फ्लिप6 5जी में 6.7-इंच की फुलएचडी+ प्राइमरी मेन डिस्प्ले मिलती है। यह Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी राउंड कॉर्नर स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।

मेन डिस्प्ले

फोन फोल्ड करने पर 3.4-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले मिलती है। इस कवर स्क्रीन को Super AMOLED पैनल पर बनाया गया है जो 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।

कवर डिस्प्ले

इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

प्रोसेसर

फोन का बेस मॉडल 12GB RAM के साथ 256GB storage सपोर्ट करता है। वहीं बड़े वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

रैम-स्टोरेज

इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 1.0μm 50MP Wide-angle OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12MP Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

रियर कैमरा

Galaxy Z Flip6 10MP Selfie Camera सपोर्ट करता है। यह 1.22μm Pixel साइज़ सेंसर है जो 85˚ FOV सपोर्ट करता है तथा एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

फ्रंट कैमरा

फ्लिप6 5जी फोन 4,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25W फास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है।

बैटरी

बैटरी के मामले में बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ फीसदी पुराने मॉडल Galaxy Z Flip 5 से बदलाव देखने को मिला है। सैमसंग ने बैटरी पावर को हल्का सा बढ़ाया है। बैटरी बड़ी तो है परंतु बैकअप के कितना अंतर मिलेगा, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लिहाजा इसे कोई खास या बड़ी अपग्रेड नहीं कहा जाएगा।

निष्कर्ष