Samsung Galaxy Z Fold 6 में कंपनी ने 7.6-इंच QXGA+ डिस्प्ले, 2160 x 1856 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।
Galaxy Z Fold 6 में 6.3-इंच में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। यह 22.1:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 2376 x968 रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड6 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP वाइड कैमरा, 12MP Ultra-Wide कैमरा और 10MP Telephoto कैमरा दिया है। यह OIS, Dual Pixel AF व PDAF जैसे फीचर्स से लैस है।
Galaxy Z Fold 6 में कवर कैमरा 10MP का दिया गया है, वहीं इसमें एक अंडर कवर डिस्प्ले कैमरा भी है, जो 4MP का है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड6 5जी को कंपनी ने एंड्रॉयड 14 पर आधारित One UI 6.1.1 पर लॉन्च किया है। इस मोबाइल का वजन 239 ग्राम है। यह Silver Shadow, Pink और Navy कलर में उपलब्ध है।
Galaxy Z Fold 6 को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। यह प्रोसेसर AI तकनीक से लैस है और इसमें अपग्रेडेड वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 को कंपनी ने 12GB RAM के साथ उतारा है। यह 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड6 5जी में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है। इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 IP48 सर्टिफाइड है। इसमें 5G और LTE के साथ Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 तीन वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 12 जीबी रैम के साथ 256जीबी, 512जीबी और 1 टीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत क्रमशः 164,999 रुपये, 176,999 रुपये और 200,999 रुपये है।