Samsung फोन्स पर  डिस्काउंट

Samsung Galaxy F54

Samsung ने हाल ही में Galaxy F54 5G के प्राइस में ₹7000 कम कर दिए हैं। डिवाइस को कंपनी ने 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसका प्राइस अब घटकर 22,999 रुपये हो गया है। यह मोबाइल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy F34

कंपनी ने Galaxy F34 5G का रेट ₹6000 कम कर दिए है। डिवाइस के 6जीबी रैम वेरिएंट को 18,999 रुपये तथा 8जीबी रैम वेरिएंट को 20,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था। अब इस प्राइस कट के बाद 6जीबी मॉडल को 12,999 रुपये तथा 8जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M34

गैलेक्सी एम34 5जी फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8जीबी रैम वेरिएंट को 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस दोनों मॉडल्स को 4 हजार रुपये सस्ते यानी 12,999 रुपये तथा 14,999 रुपये क्रमश: में अमेजन पर सेल कर रही है।

Samsung Galaxy S23 FE

एस23 फैन एडिशन के 8जीबी रैम/128जीबी मॉडल को 59,999 रुपये और 8जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 64,999 रुपये लॉन्च किया गया था। वहीं अब सैमसंग ने दोनों मॉडल को 23000 रुपये सस्ता कर दिया है जिसके बाद इन्हें क्रमश: 36,999 रुपये तथा 41,999 रुपये में कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S23

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S23 5G का 128GB मेमोरी ऑप्शन इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद 46,999 रुपये में मिल जाएगा। वहीं, 256जीबी मॉडल पर भी ऑफर मिल रहा है और यह आपको 51,999 रुपये का मिलेगा।