Second Hand Phone बेचने वाली टॉप साइट, सस्ते में खरीदें फ्लैगशिप फोन  

Second Hand Phone

आईफोन या फिर सैमसंग आदि के फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट नहीं है, तो फिर कई ऐसी साइट्स हैं, जहां से Second Hand फोन वारंटी के साथ खरीद सकते हैं, वह भी आधे दाम पर...

Cashify

सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदना हो या फिर बेचना यह टॉप वेबसाइट्स में से एक हैं। यहां केवल मोबाइल ही नहीं, बल्कि दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी खरीद बेच सकते हैं। 

Xtracover

इस प्लेटफॉर्म पर सेकेंड हैंड फोन को खरीद-बेच सकते हैं। वारंट और ईएमआई की सुविधा भी मिलती है। फिलहाल सेकेंड हैंड आईफोन 7 (128 जीबी) सिर्फ 10,999 रुपये में मिल रहा है। 

Shopclues

यहां पर फ्लैगशिप फोन के लेकर फीचर फोन भी सेकेंड हैंड मिल जाएंगे। सेकेंड हैंड आईफोन 11 महज 33,159 रुपये में मिल रहा है। अन्य सेकेंड हैंड फोन पर भी अच्छी डील मिल जाएगी। 

Amazon

अमेजन केवल नए फोन ही नहीं, बल्कि पुराने फोन भी बेचता है। यहां पर refurbished mobiles सर्च करने पर तमाम ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां पर आपको अच्छी डील मिल जाएगी। 

Budli

यहां पर पुराने फोन या फिर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बेचने के साथ सेकेंड हैंड फोन आदि खरीद भी सकते हैं। यहां पर अलग-अलग ब्रांड के फोन पर अच्छी डील मिल जाएगी। 

quikr

सेकेंड हैंड फोन खरीदने के लिहाज से quikr भी शानदार प्लेटफॉर्म है। यहां आईफोन से लेकर दूसरे ब्रांड के सेकेंड हैंड फोन तकरीबन आधे दाम पर मिल जाएंगे।  

OLX

OLX भी पुराने फोन को खरीदने और बेचने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां फोन खरीदने के लिए सीधे बेचने वाले से कनेक्ट किया जा सकता है।  

Yaantra

यह प्लेटफॉर्म भी सेकेंड हैंड फोन को खरीदने और बेचने की सुविधा प्रदान करता है। अच्छी बात है कि आप वारंटी के साथ सेकेंड हैंड फोन खरीद सकते हैं। 

2Gud

Flipkart के इस वेबसाइट से भी आप पुराने फोन को खरीद और बेच सकते हैं। यहां रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट की क्वॉलिटी पर भरोसा किया जा सकता है। 

IMEI नंबर करें चेक 

सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे हैं, तो sancharsaathi.gov.in पर आपको 'नो योर मोबाइल' का ऑप्शन मिलता है, जहां IMEI नंबर चेक कर सकते हैं कि फोन सही है या फिर नहीं।