2 हजार के बजट में बेस्ट Smartwatches

Raksha bandhan 2024 के मौके पर अपनी बहन को 2 हजार से कम में एक स्मार्टवॉच दे सकते हैं। जो उनकी हेल्थ और सेफ्टी में काफी काम आएगी। आइए आगे आपको बेस्ट बजट स्मार्टवॉच की जानकारी देते हैं।

इसमें 1,39-इंच की TFT स्क्रीन है जिसमें 280 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है। वॉच में 280mAh की बैटरी है। इसमें आपको व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप से नोटिफिकेशन मिलेंगे। अभी यह रिलायंस डिजिटल पर 1,499 रुपये में उपलब्ध है।

Fire-Boltt Phoenix Pro

बोट वेव सिग्मा 3 को भारत में 22 मई, 2024 को लॉन्च किया गया, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसमें 550 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 2.01 इंच का एचडी डिस्प्ले और कस्टम वॉच फेस के लिए DIY वॉच फेस स्टूडियो है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है, जिसमें डायल पैड और कॉन्टैक्ट लिस्ट शामिल है।

boAt Wave Sigma 3

Noise ColorFit Icon 3 Plus 20 मार्च, 2024 को 1,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुई थी। इसमें 240×282 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 1.2 इंच का HD डिस्प्ले और फंक्शनल क्राउन है। डिवाइस क्लाउड-आधारित वॉच फेस प्रदान करता है और इसमें हृदय गति, एक्सेलेरोमीटर और SpO2 मॉनिटरिंग के लिए सेंसर शामिल हैं।

Noise ColorFit Icon 3 Plus

itel Icon 3 ने 22 मार्च, 2024 को भारत में 1,699 रुपये शुरुआती कीमत में आई थी। स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का 2.5D AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 500 निट्स ब्राइटनेस है। यह हमेशा ऑन रहने वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करता है और 150 से ज्यादा वॉच फेस ऑफ़र करता है।

itel Icon 3

5 मार्च, 2024 को कल्ट ने एक्टिव टीआर स्मार्टवॉच पेश की जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। एक बार चार्ज कर वॉच 7 दिन तक चलती है। कल्ट एक्टिव टीआर स्मार्टवॉच में गोल डायल, फंक्शनल क्राउन और 100 से ज्यादा वॉच फेस के साथ मेटल डिजाइन है। इसमें 360×360 पिक्सल रेज़ोल्यूशन और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 1.52 इंच का एचडी डिस्प्ले है।

Cult Active TR

नॉइज कलरफिट मैक्रो 16 फरवरी, 2024 को 1,499 रुपये में लॉन्च हुई थी। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास और एक फंक्शनल क्राउन के साथ 2.0-इंच HD TFT LCD स्क्रीन है। इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस, यह वॉयस असिस्टेंस को भी सपोर्ट करता है।

Noise ColorFit Macro