Tecno Camon 30 5G के रियर पर wavy texture डिजाइन है। वहीं, बैक पर सर्कुलर डुअल कैमरा मॉड्यूल है। साथ ही फोन कैमरा मॉड्यूल के बराबर में एक रेड डॉट लाइट इंडिकेटर है जो चार्जिंग और नोटफिकेशन पर ब्लिंक करती है।
फोन में 6.78 इंच की एलटीपीएस एमोलेड स्क्रीन फुलएचडी+ डिसप्ले है। डिसप्ले इंडोर में काफी ब्राइट है। लेकिन, सीधे सूरज की रोशनी में फोन की स्क्रीन पर कुछ भी देखने में परेशानी होती है।
फोन में MediaTek Dimensity 7200 आक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन डेली के कार्य जैसे कॉलिंग, टेक्सटिंग, ब्राउजिंग, सोशल मीडिया व नॉर्मल गेमिंग का आसानी से हैंडल कर लेता है। हालांकि, हैवी गेमिंग करने वालों को यह फोन कम पसंद आएगा।
फोन में OIS फीचर से लैस 50MP मेन कैमरा और 2MP Depth सेंसर है। प्राइमरी कैमरा डेलाइट कंडीशन में अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है, जिसमें सटीक कलर रिप्रोडक्शन देखने को मिलता है।
फोन में OIS फीचर से लैस 100MP मेन कैमरा और 2MP Depth सेंसर है। प्राइमरी कैमरा डेलाइट कंडीशन में अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है, जिसमें सटीक कलर रिप्रोडक्शन देखने को मिलता है।
Tecno Camon 30 5G फोन पवार बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। हमारे पीसी मार्क टेस्टिंग में फोन ने 11घंटे 10मिनट का स्कोर प्राप्त किया जो कि अच्छा है। यानी आप इस फोन को एक बार चार्ज कर डेली के यूज में पूरा दिन यूज कर सकते हैं।
बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 70W Super Flash फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 19 मिनट में ही फोन को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। हमारी टेस्टिंग में फोन 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 46 मिनट का समय लेता है।
फोन Android 14 पर आधारित HiOS 14 पर चलता है। इसमें कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं जो ब्लोटवेयर के साथ आते है, हालांकि यह बहुत ज्यादा नहीं है। फेसबुक और स्नैपचैट जैसे ऐप्स शामिल हैं लेकिन जरूरत न होने पर इन्हें आसानी से अनइंस्टॉल किया जा सकता है। फोन में तीन साल के ओएस अपडेट के साथ-साथ सुरक्षा अपडेट भी मिलेंगे।
इस फोन में अच्छा कैमरा, स्मूथ डिसप्ले और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। अगर आप 20 हजार की रेंज में एक फोन खरीदना चाहते हैं तो इस फोन को खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस के 8जीबी व 256जीबी वेरिएंट का प्राइस 22,999 है। हालांकि, इस फोन के अलावा Realme P1 Pro और Moto Edge 50 Fusion को भी देख सकते हैं।