मिडनाइट शैडो में टेक्नो पोवा 6 नियो आकर्षक लगता है। वहीं, रियर कैमरे के चारों ओर सुनहरे छल्ले इसे प्रीमियम बनाते हैं और इसमें ऑरा लाइट भी है जो कि अभी तक वीवो फोन्स में देखने को मिलती थी। फोन Midnight Shadow, Azure Sky और Aurora Cloud कलर ऑप्शन के साथ आता है।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है जिसे टेस्ट करने पर अनटूटू पर हमें 443163 स्कोर मिला। वहीं, गीकबेंच पर सिंगल कोर में फोन ने 744 अंक और मल्टी कोर में 1973 अंक हासलि किए। गेमिंग टेस्टिंग में सिर्फ दो सेशन के बाद फोन गर्म होने लगा, जिसने निश्चित रूप से मेरे खेल को प्रभावित किया।
Tecno Pova 6 Neo 5G AI फीचर्स की भरमार है। इन्ही एआई फीचर्स में से कुछ की बात करें तो इस फोन में AI मैजिक इरेज़र, AI कटआउट और AI वॉलपेपर आदि शामिल हैं। इस कीमत में इतने फीचर्स कम ही कंपनियां ऑफर कर रही हैं।
स्टीरियो स्पीकर मीडिया अनुभव को बेहतर बनाते हैं, जिससे यह रोजमर्रा के यूजर्स के लिए उपयुक्त ऑप्शन बन जाता है। यानी अगर आप बिन ईयरफोन के इस डिवाइस पर कोई कंटेंट देखते हैं तो आपको ऑडियो का अच्छा अनुभव मिलेगा।
– 6GB RAM + 128GB Memory – 12,999 रुपये – 8GB RAM + 256GB Memory – 13,999 रुपये