होली खेलते हुए कई लोगों का मोबाइल फोन गीला होकर खराब हो जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। आगे हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप होली के दिन अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं।
होली के दिन आपको अपने स्मार्टफोन को एयरटाइट जिपलॉक या वाटरप्रूफ पाउच में रखना चाहिए। ऐसा करने से होली खेलते समय भी आपका स्मार्टफोन पूरी तरह से सेफ रहेगा।
गुलाल से होली खेलते समय स्मार्टफोन को साइलेंट कर सभी पोर्ट्स जैसे स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट्स आदि चीजों को डक्ट टेप की मदद से बंद कर दें।
होली के समय ईयरफोन या ईयरबड लगाकर न निकलें। अगर आप इन्हें लगाकर जा रहे हैं तो उसपर ग्लिसरीन या मॉइस्चराइजर लगा लेना चाहिए। ऐसा करने पर इन पर रंग नहीं चढ़ेगा।
अगर होली के दिन भूलचूक आपके स्मार्टफोन के अंदर पानी चला जाता है। ऐसे में आपको उसे ऑन-ऑफ नहीं करना है और सीधा फोन को लेकर मोबाइल सर्विस सेंटर में दिखाना चाहिए।