UBON PB-X113 पावर बैंक एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में आता है जिसे बनाने में मजबूत पॉलीकार्बोनेट का यूज किया गया है। वहीं, पावर बैंक में बिल्ट-इन ओवर-वोल्टेज प्रोटेक्शन है।
इसमें बिल्ट-इन 90-डिग्री फोल्डेबल चार्जिंग प्लग है। यह एक टाइप ए प्लग है जिसमें दो फ्लैट समानांतर पिन हैं जो अमेरिका और पश्चिमी बाजारों में पावर सोर्स पॉइंट के साथ कंपेटिबल हैं। कंपनी भारतीय बाजार के लिए एक डिटैचेबल टाइप-डी प्लग एडाप्टर प्रदान करती है।
यह QC (क्विक चार्ज) और PD (पावर डिलीवरी) तकनीकों का सपोर्ट करता है। यह USB टाइप-C और iPhone (लाइटनिंग पोर्ट वाले iPhone 13 और पुराने मॉडल सहित) को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफ़ोन, टैबलेट और लैपटॉप के साथ कंपेटिबल है।
इसके किनारों पर बिल्ट-इन टाइप-सी प्लग और लाइटनिंग पोर्ट है। पहला इयरफोन को पावर देने के लिए सबसे उपयुक्त है। और लाइटनिंग पोर्ट का उपयोग iPhone 14 (या पुराने मॉडल) व AirPods (तीसरी पीढ़ी या पुराने वेरिएंट) को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।
इसमें 10,000 mAh की बैटरी क्षमता है। यह 5,000 mAh की बैटरी वाले कम से कम दो नॉर्मल फोन को चार्ज करने के लिए पर्याप्त है। वहीं, इसमें टाइप-सी केबल और लाइटनिंग केबल मिलती है।
इसके अलावा, लाइट इंडिकेटर एक अच्छा वैल्यू-एडेड फीचर है जो यूजर्स को यह बताता है कि पावर बैंक में कितनी बैटरी बची। साथ ही इसमें पांच इनपुट/आउटपुट पोर्ट इसे एक शानदार पावर बैंक बनाते हैं।
यूबॉन पीबी-एक्स113 एप्पल और एंडरॉयड डिवाइस यूजर्स के लिए एक अच्छा कॉम्पैक्ट पावर बैंक ऑप्शन है। हालांकि, यूबॉन पावर बैंक आकार में छोटा दिखता है, लेकिन इसमें कम से कम दो नियमित फोन को एक साथ चार्ज करने के लिए बहुत अधिक पावर है।