U&i Carnival Series स्पीकर रिव्यू

डिजाइन

U&i कर्निवल सीरीज का नया स्पीकर रैक्टेंगल शेप में आता है। स्पीकर में आगे की तरफ मेश ग्रिल लगी हुई है और ऊपर की तरफ म्यूजिक को कंट्रोल करने के लिए तीन नॉब लगे हुए हैं। वहीं, इसे आसानी से हैंडल करने के लिए बैग की तरह एक लेदर स्ट्रीप है जो कि काफी अच्छी क्वालिटी की है।

बिल्ड क्वालिटी

यह कंपनी के प्रीमियम पोर्टेबल TWS स्पीकर है जो कॉम्पैक्ट साइज में आता है और इसे आसानी से बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं। इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। कंपनी ने इसमें अच्छी प्लास्टिक का यूज किया है।

ऑडियो क्वालिटी

स्पीकर में 40W का दमदार साउंड आउटपुट मिलता है। हमने इसे घर और एक हाउस पार्टी में यूज किया। इस स्पीकर की आवाज साफ और शानदार है, लेकिन बास में थोड़ा कमी कभी-कभी महसूस होती है। रॉक म्यूजिक में यह महसूस हो सकता है। हालांकि, क्लासिकल और जैज में यह शानदार और स्पष्ट साउंड देता है।

बैटरी

स्पीकर में 3000 एमएएच बैटरी लगी है और फुल चार्ज में यह लगातार 20 घंटे तक गाने सुना सकता है। हमने जह रियल लाइफ में इसे टेस्ट किया तो कंपनी की बात काफी हद तक सही साबित हुई। यह स्पीकर लगभग 19 घंटे तक एक बार चार्ज में चलता है।

चार्जिंग

चार्जिंग के लिए, इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है, जिससे इसे चार्ज करना भी आसान हो जाता है यानी आप इसे फोन के चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसे फुल चार्ज होने में लगभग 5:30 घंटे से भी कम समय लगा।

इमर्सिव साउंड एनवायरनमेंट

स्पीकर TWS ब्लूटूथ v5.3 चिप के साथ आता है। अच्छी बात यह है कि इसका साउंड बढ़ाने के लिए आप कई कार्निवल सीरीज स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट कर सकते हैं और सराउंड साउंड एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इसमें आप मल्टी-रूम ऑडियो सेटअप भी क्रिएट कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग जगहों पर इमर्सिव साउंड एनवायरनमेंट बनाया जा सकता है।

टीवी और फोन से होगा कनेक्ट

इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा भी इसमें टीएफ कार्ड, यूएसबी और औक्स इनपुट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। वहीं, आप इसे टीवी से जोड़कर साउंडबार की तरह भी यूज किया जा सकता है। इसके अलावा टीवी व लैपटॉप से भी इसे कनेक्ट किया जा सकता है।

प्राइस व सेल

U&i Carnival Series Wireless Portable Speaker का प्राइस 5,999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह देशभर के लीडिंग रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

हमारा फैसला

5,999 रुपये की कीमत में आने वाला U&i Carnival Series Wireless Portable Speaker किसी छोटी हाउस पार्टी और आपके व्यक्तिगत सुनने बेहतर लगता है। वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर के रूप में इसका साउंड स्पष्ट सुनने का मिलता है। यानी इस प्राइस में यह स्पीकर लिया जा सकता है।