2025 जनवरी में लॉन्च होंगे ये  मोबाइल

OnePlus 13

वनप्लस 13 7 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। यह Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर चलेगा और Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा। इसमें 16GB RAM, 6.82-इंच 2K+ LTPO AMOLED स्क्रीन (120Hz रिफ्रेश रेट, 4500nits ब्राइटनेस) और Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा (50MP) है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी मिलेगी।

OnePlus 13R

वनप्लस 13आर 7 जनवरी 2025 को भारत में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 3, 12GB RAM, 6,000mAh बैटरी (80W SuperVOOC चार्जिंग), 6.78-इंच 1.5K OLED स्क्रीन और 50MP Sony IMX906 कैमरा होगा। इसमें स्वीच Action Button भी मिलेगा।

realme 14 Pro / 14 Pro+

वनप्लस 13आर 7 जनवरी 2025 को भारत में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 3, 12GB RAM, 6,000mAh बैटरी (80W SuperVOOC चार्जिंग), 6.78-इंच 1.5K OLED स्क्रीन और 50MP Sony IMX906 कैमरा होगा। इसमें स्वीच Action Button भी मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 / S25 Plus

सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज़ 22 जनवरी को लॉन्च हो सकती है। इसमें Exynos 2500 प्रोसेसर, 12GB RAM, 6.2-इंच (S25) और 6.7-इंच (S25+) LTPO AMOLED स्क्रीन, और 50MP मेन कैमरा (अल्ट्रावाइड, टेलीफोटो लेंस के साथ) हो सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में Snapdragon 8 Elite, 16GB RAM, 1TB स्टोरेज और 6.86-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2x QHD+ स्क्रीन हो सकती है। इसमें 200MP क्वॉड रियर कैमरा, 12MP सेल्फी कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और सिलिकॉन कॉर्बन बैटरी मिलने की संभावना है।

ASUS ROG Phone 9

ASUS ROG Phone 9/9 Pro में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite, 16GB RAM, 32MP सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा, 5,800mAh बैटरी (65W फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग) है।

OPPO Reno 13 / 13 Pro

OPPO Reno 13 सीरीज जनवरी में इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। यह MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च हो चुकी है। Reno 13 में 6.59-इंच, और Reno 13 Pro में 6.83-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, 12GB RAM, 50MP सेल्फी कैमरा और 80W चार्जिंग के साथ 5,600mAh/5,800mAh बैटरी होगी।