2025 में आने वाले फोन्स...

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Ultra कथित तौर पर अलग-अलग बैक पैनल (लेदर, ग्लास और सिरेमिक विकल्प), 2K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, एक अल्ट्रासोनिक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, IP69 इंग्रेस प्रोटेक्शन, 50MP मुख्य कैमरा और 200MP पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ आएगा।

Xiaomi 15 Pro

Xiaomi 15 Pro में 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग (या 100W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी) के साथ 6,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 6.74-इंच 2K 120Hz OLED डिस्प्ले भी हो सकता है।

Redmi K80 Pro

Redmi K80 Pro संभवतः स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट वाला फोन होगा। फोन में 2K 120Hz डिस्प्ले, अल्ट्रासोनिक फ़िंगरप्रिंट रीडर, 50MP 3x टेलीफ़ोटो कैमरा और 5,500mAh की बैटरी भी हो सकती है।

iPhone SE 4

SE संभवतः मार्च 2025 में आएगा, क्योंकि यह तब होता है जब Apple नए iPhone SE मॉडल पेश करता है। Apple के सबसे किफायती iPhone मॉडल में iPhone 14 की स्टाइलिंग होने की बात कही जा रही है। वहीं, इसमें फ्लैट साइड और 6.1 इंच की OLED स्क्रीन होगी जो SE को अप-टू-डेट बनाएगी।

Galaxy S25 सीरीज

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra होंगे। संभावना है कि सैमसंग इस फोन को फरवरी में अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च करेगी।

Google Piexl 9a

Google Pixel 9a आने वाले मिड मार्च 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। जबकि अभी इसमें काफी समय बाकी है, एक नए लीक में पिक्सल 9ए की खूबियों की जानकारी सामने आई है। संभावना है कि इस फोन में पिक्सल 8ए की तुलना में बड़ी बैटरी हो सकती है।

iPhone 17 सीरीज

Apple हर साल की तरह 2025 में भी अपनी नई और दमदार iPhone सीरीज को पेश करेगी। इस बार सितंबर महीने के आस-पास iPhone 17 सीरीज को उतारा जाएगा, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Plus, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे।