Vivo T3 Lite 5G मोबाइल में बेहतर स्क्रीन अनुभव के लिए कंपनी ने 6.56 इंच की बड़ी स्क्रीन दी है। इस पर यूजर्स को 1612 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस एलसीडी पैनल है। इस बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने का अलग अनुभव मिलेगा।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए ब्रांड ने फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है जो कि बजट कैटेगरी के 5जी फोन्स में अक्सर देखने को मिलता है। यूजर्स को इस SOC में पिछली पीढ़ी की तुलना में 10% अधिक तेज गेमिंग का अनुभव मिलता है और प्रतिस्पर्धी वैकल्पिक प्लेटफार्मों की तुलना में 50% से अधिक GPU प्रदर्शन लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो वीवो का नया Vivo T3 Lite 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX852 कैमरा लेंस है जो कि पेपर्स पर शानदार लग रहा है।
बड़ी डिसप्ले के साथ कंपनी ने फोन में सिर्फ 90 हर्ट्ज डिसप्ले दिया है जो कि कम है। दरअसल, इस फोन की कीमत में आने वाले Realme Narzo N65 में 120 हर्ट्ज डिसप्ले मिलता है।
इस मोबाइल में 8 5G Bands दिए गए हैं जिनमें n1/n3/n5/n8/n28B/n40/n77/n78 5जी बैंड्स शामिल हैं। इन बैंड्स पर Jio और Airtel द्वारा दी जा रही 5जी सर्विसेज का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, इस कीमत से कम वाले फोन जैसे itel P55 5G में 10 5जी बैंड्स मिलते हैं।
इस प्रोडक्ट के साथ IEC मानक 60529 के तहत छींटे, पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP54 सर्टिफिकेशन दिया गया है। जो कि हमें कम लगता है क्योंकि इस कीमत के आस-पास आने वाले फोन IQOO Z9X में IP64 रेटिंग मिलती है।