Vivo T3 Pro खरीदने से पहले जानें ये कारण

Vivo T3 Pro का बैक पैनल आकर्षक है। वीगन लेदर बैक पैनल को दाग-धब्बों से दूर रखने में मदद करता है। आप चाहें, तो इसके साथ कवर का उपयोग कर सकते हैं, इससे दाग लगने का खतरा नहीं रहता है।

डिजाइन

Vivo T3 Pro में 6.77-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले की क्वालिटी अच्छी है। डिस्प्ले पर कलर वाइब्रेंट दिखते हैं।

डिस्प्ले

Vivo T3 Pro में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। फोन बेहतर परफॉर्मेंस के साथ हैवी गेम चलाने में भी स्मूथ है। इसका एनटूटू स्कोर 8,12,119 और Geekbench   सिंगर कोर में 1,147 और मल्टीकोर में 3,117 स्कोर  करता है।

परफॉर्मेंस

फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटचओएस 14 पर चलता है। यूआई एलिमेंट के साथ इंटरैक्ट करते समय एनिमेशन सहज महसूस होते हैं। एक पहलू जिसने इसे रोके रखा है, वह ब्लोटवेयर है।

सॉफ्टवेयर 

वीवो टी3 प्रो में डुअल कैमरा सेटअप है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल आपको यह विश्वास दिला सकता है कि इसमें तीन लेंस हैं। प्राइमरी कैमरा दिन के उजाले में क्रिस्प और डिटेल के साथ शॉट्स को कैप्चर कर सकता है। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।

कैमरा 

Vivo T3 Pro में 5,500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है। PCMark बैटरी टेस्ट में इसकी बैटरी 21 घंटे और 36 मिनट तक चली। 80W चार्जर केवल 1 घंटे में डिवाइस को जीरो से फुल चार्ज कर देता है।

बैटरी 

वीवो टी3 प्रो की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस कीमत पर बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी के साथ बेहतर डिजाइन के साथ आता है। इसका AMOLED डिस्प्ले कंटेंट देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है और कैमरे का रिजल्ट भी बेहतर रहता है, लेकिन इसमें Bloatware भी मिलते हैं। 

निष्कर्ष