Vivo T3 Pro में कंपनी ने 5,500mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। वहीं Motorola Edge 50 Fusion में 5,000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
PCMark बैटरी टेस्ट में Vivo T3 Pro की बैटरी करीब 16 घंटे तक चली, वहीं दूसरी तरफ Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी करीब 10 घंटे तक चली। हालांकि यह भी ध्यान रखना होगा कि वीवो फोन में ज्यादा बड़ी बैटरी है।
यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग में एक जैसे रिजॉल्यूशन, ब्राइटनेस और ऑडियो पर दोनों फोन को 30 मिनट चलाया गया, इस दौरान Vivo T3 Pro की बैटरी 2% और Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी 4% तक गिर जाती है।
Vivo T3 Pro की 5500mAh बैटरी को 80 वॉट चार्जर से 20-100% चार्ज करने में करीब 52 मिनट का समय लगता है, वहीं Edge 50 Fusion की 5,000mAh बैटरी को 68W चार्जर से 20-100% चार्ज करने में करीब 36 मिनट का समय लगता है।
गेमिंग टेस्ट में दोनों फोन पर BGMI, COD और Real Racing 3 प्रत्येक गेम को 30 मिनट तक प्ले करने के बाद Vivo T30 Pro की बैटरी औसत 5.3% ड्रॉप हुई, वहीं Edge 50 Fusion की बैटरी औसत 8.6% ड्रॉप हुई।
Vivo T3 Pro के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये है।
Motorola Edge 50 Fusion के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है।
टेस्ट के आधार पर देखें, तो 5,500mAh बैटरी के साथ Vivo T3 Pro का परफॉर्मेंस Edge 50 Fusion से बेहतर रहता है। इसके साथ चार्जर भी आपको बॉक्स में मिलते हैं।