Vivo T3 Pro vs OnePlus Nord CE4, दोनों में कौन है बेहतर

डिजाइन 

Vivo T3 Pro प्लास्टिक और लेदर वैरियंट में आता है। इसके सैंडस्टोन ऑरेंज एडिशन में लेदर फिनिश है, जबकि एमराल्ड ग्रीन वैरियंट में मैट फिनिश के साथ प्लास्टिक बिल्ड है। वहीं  OnePlus Nord CE4 में ग्लास जैसे दिखने वाले प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है। 

डिस्प्ले 

Vivo T3 Pro में 6.77-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE4 में 6.7-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स ब्राइटनेस है। 

सॉफ्टवेयर 

Vivo T3 Pro फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित Funtouch 14 ओएस पर रन करता है। बात OnePlus Nord CE4 की करें, तो यह एंड्रॉयड 14-बेस्ड OxygenOS पर चलता है।

रियर कैमरा

वीवो टी3 प्रो में रियर पैनल पर ओआईएस के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। वनप्लस नॉर्ड सीई4 में ओओईएस के साथ 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है।

सेल्फी कैमरा 

Vivo T3 Pro में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है। आपको वनप्लस नॉर्ड सीई4 में भी 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

प्रोसेसर 

Vivo T3 Pro में कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। वहीं OnePlus Nord CE4 में क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 3 का उपयोग किया  गया है।

रैम-स्टोरेज 

Vivo T3 Pro में 8GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। वहीं OnePlus Nord CE4 में आपको 8GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

परफॉर्मेंस 

Vivo T3 Pro एनटूटू टेस्ट में 8,12,119 स्कोर करता है, जबकि OnePlus Nord CE4 स्कोर 8,19,347 रहता है। Geekbench टेस्ट में Vivo T3 Pro सिंगर कोर में 1,147 और मल्टीकोर में 3,117 स्कोर करता है। वहीं नॉर्थ सीई4 क्रमशः 1,138 और 2,950 स्कोर करता है। 

बैटरी-चार्जिंग 

Vivo T3 Pro में आपको 5,500mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।  OnePlus Nord CE4 में 5,500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

Vivo T3 Pro प्राइस

Vivo T3 Pro के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। 

OnePlus Nord CE4 प्राइस

OnePlus Nord CE4 के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये है।

निष्कर्ष 

वीवो टी3 प्रो और वनप्लस नॉर्ड सीई4 दोनों व्यावहारिक रूप से हर विभाग में करीब-करीब समान प्रदर्शन करते हैं। वीवो टी3 प्रो में वीगन-लेदर बॉडी, डिस्प्ले प्रोटेक्शन और बेहतर आईपी64 रेटिंग है, वहीं वनप्लस नॉर्ड CE4 वीवो टी3 प्रो की तुलना में तेज चार्जिंग को सपोर्ट करता है।