Vivo T3 Ultra फोन कैसा है, जानें सिर्फ10 प्वाइंट में

Vivo T3 Ultra 5G में 3D कर्व्ड पैनल है। वहीं बैक पैनल पर ओवल शेप कैमरा माड्यूल दिया गया है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और ऑरा लाइट एलईडी फ्लैश है। 

डिजाइन 

Vivo T3 Ultra में 6.78-इंच 1.5K (2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन) 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट है।

डिस्प्ले 

वीवो टी3 अल्ट्रा में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 9200+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसी प्रोसेसर का उपयोग कंपनी ने Vivo V40 Pro में किया है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। 

प्रोसेसर 

Vivo T3 Ultra फोन में कंपनी ने 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी है। अच्छी बात यह है कि फोन में आपको 12GB एक्सटेंडेड रैम की सुविधा भी मिलती है।

रैम-स्टोरेज  

Vivo T3 Ultra में रियर पैनल पर ओआईएस के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें Aura Light, फेस्टिवल पोर्ट्रेट मोड, एआई इरेज जैसे फीचर मिलेंगे।

रियर कैमरा 

Vivo T3 Ultra में फ्रंट कैमरा की बात करें, तो कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP सेल्फी कैमरा का इस्तेमाल किया है। 

फ्रंट कैमरा 

Vivo T3 Ultra में आपको 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

बैटरी-चार्जिंग

Vivo T3 Ultra के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें, तो यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित Funtouch OS 14  पर चलता है।

सॉफ्टवेयर 

Vivo T3 Ultra 5G में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग, 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अन्य फीचर 

Vivo T3 Ultra के 8GB+128GB की कीमत 31,999 रुपये, 8GB+256GB की 33,999 रुपये और 12GB+256GB की 35,999 रुपये है। सेल 19 सितंबर से शुरू होगी।

प्राइस 

Vivo T3 Ultra 5G के अल्टरनेटिव की बात करें, तो इस प्राइस रेंज में Motorola Edge 50 Pro, Oppo Reno 12, Honor 200, Realme GT 6T जैसे फोन हैं।

अल्टरनेटिव