Vivo T3 Ultra  Vs  Moto Edge 50 Pro

डिजाइन 

दोनों फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं। वीवो टी 3 अल्ट्रा एर्गोनॉमिक्स और एक ठोस इन-हैंड फील पर केंद्रित है, जबकि मोटोरोला एज 50 प्रो अपने स्टाइलिश, घुमावदार डिजाइन और टिकाऊ निर्माण के साथ आता है।

डिस्प्ले

वीवो टी3 अल्ट्रा में मोटोरोला एज 50 प्रो की 10-बिट 6.7-इंच pOLED 3D कर्व्ड स्क्रीन की तुलना में बेहतर और बड़ा 6.78-इंच 3D कर्व्ड 1.2K AMOLED पैनल है। हालांकि, मोटोरोला एज 50 प्रो में वीवो टी3 अल्ट्रा के 120Hz रिफ्रेश रेट की तुलना में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।

प्रोसेसिंग

वीवो टी3 अल्ट्रा में मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिपसेट के साथ ज्यादा पावर और सीपीयू परफॉरमेंस मिलती है। वहीं, मोटोरोला एज 50 प्रो स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट है जो कि एक शानदार व विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करता है। हालांकि, हमारी टेस्टिंग में T3 अल्ट्रा प्रदर्शन के मामले में एज 50 प्रो से आगे निकल जाता है।

कैमरा

वीवो फोन में 50MP प्राइमरी OIS और 8MP ultrawide रियर कैमरा व मोटो फोन में 50MP प्राइमरी OIS, 13MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा है। वहीं, दोनों फोन में 50एमपी फ्रंट कैमरा है। टेस्टिंग में हमने पाया कि वीवो टी3 अल्ट्रा अपने ऑरा लाइट की बदौलत पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और कम रोशनी की स्थिति में अच्छा है। दूसरी ओर, मोटोरोला एज 50 प्रो अलग-अलग फोकल लेंथ में मजबूत लो-लाइट शॉट्स और विस्तृत पोर्ट्रेट प्रदान करता है।

बैटरी

वीवो टी3 अल्ट्रा में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि दमदार बैटरी लाइफ देती है, जबकि मोटोरोला एज 50 प्रो में 4,500mAh की छोटी बैटरी है। मोटोरोला एज 50 प्रो बैटरी टेस्ट में 12 घंटे और 30 मिनट तक चलती है, जबकि वीवो टी3 अल्ट्रा 12 घंटे और 14 मिनट तक चलती है।

बैटरी

मोटोरोला एज 50 प्रो अपने 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन के साथ आता है। वहीं, वीवो टी3 अल्ट्रा की 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वास्तविक दुनिया के परीक्षण में, वीवो टी3 अल्ट्रा को डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज करने में 47 मिनट (फास्ट चार्जिंग मोड सक्षम होने पर 38 मिनट) लगते हैं, जबकि मोटोरोला एज 50 प्रो 30 मिनट से कम समय में ऐसा करता है।

सॉफ्टवेयर

दोनों फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन के साथ आते हैं। वीवो टी3 अल्ट्रा एंडरॉयड 14 पर आधारित फनटचओएस चलाता है, जबकि मोटोरोला एज 50 प्रो स्टॉक एंडरॉयड अनुभव प्रदान करता है। दोनों ही कंपनियां अपने फोन के साथ तीन प्रमुख ओएस रिलीज और चार साल के सुरक्षा पैच का वादा करती हैं।

प्राइस

Vivo T3 Ultra प्राइस 8GB RAM + 128GB Storage = ₹31,999 8GB RAM + 256GB Storage = ₹33,999 12GB RAM + 256GB Storage = ₹35,999

Moto Edge 50 Pro प्राइस -8GB RAM and 256GB storage-Rs 31,999 -12GB RAM and 256GB storage-Rs 35,999

फैसला

कुल मिलाकर, दोनों फोन सभी विभागों में उल्लेखनीय प्रदर्शन प्रदान करते हैं। टी3 अल्ट्रा में एज 50 प्रो की तुलना में बेहतर डिस्प्ले पैनल और सुरक्षा, बेहतर SoC और बेहतर लो-लाइट प्रदर्शन है। इस बीच, एज 50 प्रो में वीवो टी3 अल्ट्रा की तुलना में एक स्मूथ डिस्प्ले, बेहतर बैटरी बैकअप, फास्ट चार्जिंग स्पीड, अधिक अच्छा कैमरा सेटअप और क्लीनर सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है।